नई दिल्ली : फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप जी के एक मुकाबले में बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से रौंद दिया है। इस जीत के साथ ही बेल्जियम ग्रुप जी में शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं हार के बाद न्यूजीलैंड ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर बना हुआ है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का फीफा विश्वकप में नॉकआउट राउंड में जाने की उम्मीद खत्म हो गई है।